रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
MSP स्टील एंड पावर लिमिटेड परिवार के द्वारा शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी जी को श्रद्धांजलि दी गई

RGHNEWS प्रशान्त तिवारी एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन श्री सुरेश अग्रवाल जी ने कर्नल बिप्लव त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी व पुत्र के शहादत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि शहीद विप्लव त्रिपाठी हमारे रायगढ़ के प्रथम सांसद रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित किशोरी मोहन त्रिपाठी के पौत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री सुभाष त्रिपाठी व श्रीमती आशा त्रिपाठी के जेष्ठ पुत्र थे आपका पूरा परिवार हमारे जिले के लिए गौरवशाली है एवं इस कायराना घटना की कड़ी निंदा करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की वे इस दुख की बेला में उस परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड का पूरा परिवार इस दुख की बेला में उनके साथ है।



