छत्तीसगढ़ में अब 8वीं की बजाय 12वीं तक मुफ्त शिक्षा,पढ़िए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण घोषणाएं – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में अब 8वीं की बजाय 12वीं तक मुफ्त शिक्षा,पढ़िए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण घोषणाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन बालदिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शिक्षा समागम का शुभारंभ करते हुए छत्तीसगढ़ को स्कूली शिक्षा के विजन डॉक्यूमेंट 2030 के तहत तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ शिक्षा 2030 का जो विजन है, उसमें चार काम मुख्य रूप से करेंगे। एक बालवाड़ी, जिसमें तीन से छह वर्ष के बच्चे के लिए प्री स्कूल संचालन प्रारंभ किया जाएगा। दूसरा शिक्षा के अधिकार आठवी तक के है, जिसे अब बढ़ाकर 12वीं तक किया जाएगा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सिलेबस भी स्कूल में प्रारंभ करेंगे। व्यवसायिक शिक्षा पर भी हमारा फोकस रहेगा। उन्होंने कहा, पाठ्य पुस्तक निगम छापेगा प्रतियोगी परीक्षा की मैगजीन स्कूली छात्रों को वितरित किया जाएगा।

1. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की तर्ज पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप विद्यालय संचालित किए जाएंगे।

2. तीन वर्ष से अधिक आयु समूह के छोटे बच्चों के लिए बालवाड़ी का संचालन कर उन्हें पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्रदान की जाएगी।

3. कक्षा नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जाएगी ताकि बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ साथ किसी विधा विशेष में हुनर अर्जित कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button