ISRO Bomb Threat: ISRO मुख्यालय बम से उड़ाने की मिली धमकी, पूरा परिसर कराया गया खाली

ISRO Bomb Threat: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मुख्यालय को गुरुवार (2 जुलाई) को बम से उड़ाने की धमकी वाला फोन कॉल आया. धमकी मिलने के बाद पूरे परिसर में हडकंप मच गया. सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं. सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे परिसर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया. धमकी मिलने के बाद पुलिस टीम, डॉग स्क्वॉड और बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाला दस्ता मौके पर पहुंचा. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर खाली कराकर गहन जांच शुरू की गई. हालांकि, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला और धमकी फर्जी साबित हुई.
Read more Today Cg News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को नई गति
जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान
पुलिस ने बताया कि धमकी के बाद एहतियात के तौर पर इसरो मुख्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद इमारत के हर हिस्से की गहन तलाशी ली गई, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला. प्रारंभिक जांच में यह धमकी झूठी साबित हुई है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है.
फोन करने वाले की तलाश जारी
ISRO Bomb Threatपुलिस ने बताया कि मामले की जांच संजय नगर थाना कर रहा है. फोन किसने और कहां से किया इसका पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है. फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है.

