Iraq Shopping Mall Fire Video: शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, आग लगने से 50 लोग जिंदा जलकर मौत... – RGH NEWS
देश

Iraq Shopping Mall Fire Video: शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, आग लगने से 50 लोग जिंदा जलकर मौत…

Iraq Shopping Mall Fire Video  इराक के शॉपिंग मॉल में 50 लोग जिंदा जल गए (50 people burnt alive)। हादसा इराक के अल-कुट के एक सुपरमार्केट में हुआ। शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग में 50 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में पूरा शॉपिंग मॉल आग की लपटों में धूं-धूं कर चल रहा है।

 

 

इस दर्दनाक हादसे की वजह से पूरे देश में तीन दिन के शोक की घोषणा की गई है। वहीं गवर्नर मोहम्मद अल-मायाही इमारत और मॉल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पांच मंजिला इमारत आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है। जबकि दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वासित प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल-मियाही ने आधिकारिक आईएनए समाचार एजेंसी को बताया, “एक बड़े शॉपिंग सेंटर में लगी इस आग में मरने वाले पीड़ितों की संख्या लगभग 50 हो गई है। हालांकि, आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। गवर्नर ने कहा कि जांच के प्रारंभिक निष्कर्ष 48 घंटों के भीतर जारी किए जाएंगे।

 

Read more Chhangur Baba Case: ED का बड़ा एक्शन; छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर रेड, 100 करोड़ की फंडिंग का मामला…

 

रेस्टोरेंट में कई लोग खाना खा रहे थे

Iraq Shopping Mall Fire Videoवासित प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल-मायाही ने बताया कि आग एक हाइपर मार्केट और एक रेस्टोरेंट में उस समय आग लगी, जब कई लोग खाना खा रहे थे। साथ ही खरीदारी कर रहे थे। गवर्नर ने बताया कि दमकलकर्मियों ने कई लोगों को बचाया और आग बुझाई है। इस दर्दनाक हादसे की वजह से पूरे देश में तीन दिन के शोक की घोषणा की गई है।

Related Articles

Back to top button