Chhangur Baba Case: ED का बड़ा एक्शन; छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर रेड, 100 करोड़ की फंडिंग का मामला... – RGH NEWS
देश

Chhangur Baba Case: ED का बड़ा एक्शन; छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर रेड, 100 करोड़ की फंडिंग का मामला…

Chhangur Baba Case मतांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर उर्फ जलालुद्दीन के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह बलरामपुर जिले के मधपुर व उतरौला नगर में मौजूद छांगुर व उसके सहयोगियों नीतू उर्फ नसरीन, नवीन उर्फ जमालुद्दीन के ठिकानों पर ईडी की तकरीबन 20 टीमों ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, ईडी ने छांगुर के 14 ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें 12 उतरौला में और मुंबई के दो ठिकानें शामिल हैं।

गुरुवार सुबह छह बजे ही ईडी की टीमें उतरौला पहुंच गईं, जिससे अफरातफरी मच गई। मधपुर, रेहरामाफी व उतरौला नगर में छांगुर के ठिकानों पर ईडी की 20 टीमें पूछताछ कर रही हैं। वही मुंबई के शहजाद शेख के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। शहजाद शेख के खाते में एक करोड रुपए आए थे जिसे अन्य खातों में ट्रांसफर किया गया था

जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के साथ साये की तरह रहने वाली नीतू उर्फ नसरीन को जमीन बेचने वाले पूर्व प्रधान जुम्मन खान के आवास पर सुबह ही ईडी की दस्तक हुई। टीम करीब तीन घंटे से पूछताछ कर रही है। साथ ही नीतू उर्फ नसरीन को जमीन बेचने वाले अन्य दो लोगों के आवास पर ईडी की टीम पहुंची है। इसके अलावा

 

मनकापुर रोड पर स्थित बाबा ताजुद्दीन आश्वी बुटीक एवं आसीपिया हंसने हुसैनी कलेक्शन शोरूम पर छापेमारी की जा रही है। छांगुर के करीबियों के घर भी टीमें पहुंचकर पूछताछ कर रही हैं। ईडी की छापेमारी से उतरौला में अफरातफरी का माहौल है।

बता दें कि मतांतरण पीड़ितों को धमकाने वाले छांगुर के तीन शागिर्दों पर मुकदमा किया गया हैं, माना जा रहा है कि इनके खिलाफ भी अब सख्त कार्रवाई होगी। बलरामपुर में छांगुर के गुर्गों ने अब मतांतरण पीड़ितों को धमकाना शुरू किया है। मीडिया को बयान देने के लिए उन्हें सरकार बदलने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

 

Read more Maharastra Road accident: भीषण सड़क हादसा; मोटरसाइकिल और कार के बीच भीषण टक्कर से 7 लोगों की दर्दनाक मौत…

 

 

छांगुर के गुर्गों की भी बढ़ी हैसियत

 

Chhangur Baba Caseउत्तर प्रदेश एटीएस की गिरफ्त में आए मतांतरण गिरोह के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर ने कम समय में ही अपना दायरा बढ़ा लिया था। कभी साइकिल और सेकेंड हैंड बाइक से चलने वाला छांगुर ने भारत के साथ खाड़ी देशों में भी सैकड़ों करोड़ की संपत्ति खड़ी कर ली है

Related Articles

Back to top button