Rahul Gandhi Dharna: संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे

Rahul Gandhi Dharna कांग्रेस सासंद राहुल गांधी का धरना पार्ट-2 शुरू हो गया है। राहुल गांधी संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। आज (21 अगस्त) राहुल गांधी जंतर-मंतर प्रदर्शन में पैलेट गन पीड़ित साहिल को साथ लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने पैलेट गन मामले में केस दर्ज करने की मांग की। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर वे थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। राहुल गांधी के साथ पीड़ित प्रदर्शनकारी साहिल और उसकी मां भी धरने पर बैठी हुई है। राहुल गांधी एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़े हुए हैं और थाने के बाहर ही धरने पर बैठे हुए हैं।
Rahul Gandhi Dharnaबता दें कि 20 जुलाई को नीट पेपर लीक के खिलाफ संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई थी। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि इस दौरान पुलिस ने पैलेट गन का इस्तेमाल किया था। वहीं दिल्ली पुलिस इससे इनकार करती रही है। आज कथित पैलेट गन पीड़ित साहिल को साथ लेकर राहुल गांधी दिल्ली के संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज करवाने पहुंचे। हालांकि पुलिस ने मामले में तुरंत एफआईआर से इनकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस सांसद थाने के बाद धरने पर बैठ गए हैं। राजनीति



