बिजनेस

Hyundai: Hyundai की कारें फिर हुई महंगी, 1 दिसंबर से ₹8 हजार तक महंगी होंगी गाड़ियां

Hyundai हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने दिसंबर 2026 से अपनी कुछ कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी ने 1 दिसंबर 2026 से चुनिंदा मॉडल्स और ट्रिम्स पर प्राइस हाइक करने जा रही है. इस बढ़ोतरी की अधिकतम सीमा 8,000 रुपये तय की गई है. यानी किसी भी प्रभावित मॉडल पर कीमत में इतनी से ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी. कंपनी का कहना है कि इनपुट कॉस्ट में तेज बढ़ोतरी के कारण ये कदम उठाया जा रहा है.

 

पिछले कुछ समय से कच्चे माल और कंपोनेंट्स की लागत लगातार ऊपर जा रही है, जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ गई है. हुंडई ने पहले भी इस साल कई बार कीमतें बढ़ाई हैं, लेकिन अब फिर से सीमित बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है. खरीदारों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी पसंद के मॉडल और वेरिएंट की नई कीमत पहले से चेक कर लें, क्योंकि अलग-अलग ट्रिम पर अलग-अलग असर पड़ सकता है. ये बढ़ोतरी उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, जो दिसंबर में कार खरीदने की योजना बना रहे हैं.

 

Read more Third Party Insurance: कार-बाइक इंश्योरेंस में थर्ड-पार्टी कवर अनिवार्य, 15 दिसंबर से लागू होंगे नए नियम

 

क्यों बढ़ रही कीमत?

हुंडई ने स्पष्ट किया है कि इनपुट कॉस्ट में हुई तेज बढ़ोतरी ही इस फैसले की मुख्य वजह है. इनपुट कॉस्ट का मतलब है वाहन बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल, पार्ट्स और अन्य कंपोनेंट की लागत. जब ये खर्च बढ़ते हैं तो कंपनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. हुंडई ने कहा कि वह लगातार इन बढ़ी हुई लागतों का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन करती रही है. इसके लिए कंपनी ने एफिशिएंसी बढ़ाने और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन के उपाय अपनाए. फिर भी अब कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी समझा जा रहा है.

 

कंपनी ने क्या कहा?

हुंडई का दावा है कि कंपनी अभी भी बढ़ी हुई लागत का एक हिस्सा खुद ही ऑब्जर्व कर रही है. हुंडई ने कहा कि कंपनी ने कॉस्ट कंट्रोल के लिए कई आंतरिक उपाय किए हैं, लेकिन इनकी भी एक सीमा होती है. इसलिए दिसंबर से सीमित स्तर पर कीमत बढ़ाई जा रही है. ये बढ़ोतरी रेवेन्यू मैनेजमेंट का भी एक हिस्सा है, ताकि कंपनी अपनी फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बनाए रख सके.

 

हमारी सलाह

Hyundaiइस बढ़ोतरी से हुंडई के चुनिंदा मॉडल प्रभावित होंगे. एक ही मॉडल के अलग-अलग वेरिएंट पर अलग-अलग रकम की बढ़ोतरी हो सकती है. कंपनी ने न्यूनतम बढ़ोतरी या हर मॉडल की सटीक नई कीमत अभी पब्लिक नहीं की है. इसलिए जो ग्राहक दिसंबर में कार खरीदने का इरादा रखते हैं, उन्हें डीलरशिप से संपर्क करके अपने पसंद के कॉन्फिगरेशन की नई कीमत जरूर पूछ लेनी चाहिए.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button