Health News: इन लोगों के लिए हानिकारक है लीची का सेवन, आज ही बना लें इससे दूरी – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Health News: इन लोगों के लिए हानिकारक है लीची का सेवन, आज ही बना लें इससे दूरी

Health News:   वैसे तो गर्मियों में दो ऐसे फल आते हैं जिनका हम पूरे साल भर बेसब्री से इंतजार करते है। जिसमें पहले एक आम और दूसरा लीची फल है। गर्मी में मीठे रस से भरी लीची खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं। मई जून में लीची का सीजन होता और लोग खूब लीची खाते हैं। लेकिन लीची खाने के फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। कुछ लोगों को भूलकर भी लीची का सेवन से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।  आपको बता दे कि लीची की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे खाने से पहले कुछ देर के लिए पानी में डालकर छोड़ दें। यदि आप लीची खाने के काफी ज्यादा शौकीन हैं तो लीची खाने के फायदे और नुकसान भी जान लें।

Read More: Rashifal: मेष, कन्या और मकर राशि वालों की चमकेगी किस्मत, रुके हुए काम होंगे पूरे, पढ़े 28 जून का राशिफल!

लीची खाने के फायदे

शरीर को रखे हाइड्रेट- लीची गर्मी में आने वाला फल है, इसलिए बहुत ज्यादा जूसी होता है। इसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। लीची खाने से गर्मियों में शरीर हाइड्रेट रहता है। इससे पानी की कमी दूर होती है।

कब्ज में राहत- लीची में काफी रेशे होते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। जिन लोगों के कब्ज की समस्या रहती है उनके लिए लीची अच्छा फल है जो सुबह पेट साफ करने में मदद करता है।

बीमारियों से बचाए- गर्मी में लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में आपको लीची का सेवन जरूर करना चाहिए। लीची में विटामिन सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

त्वचा को बनाए चमकदार- लीची में एंटीऑक्सीडेंट्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें पॉलीफेनोल्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इससे एजिंग कम होती है और त्वचा चमकदार बनती है।

Read More: Turtlemint Fintech IPO: डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है Turtlemint Fintech IPO, कल होगा लिस्टिंग

लीची खाने के नुकसान

लीची में शुगर की मात्रा काफी अधिक होती है। आपको बता दे कि यह सबसे ज्यादा मीठे फलों की लिस्ट में आती है। लेकिन ज्यादा शुगर और कैलोरी होने की वजह से लीची खाने से गठिया का दर्द ट्रिगर कर सकता है। डायबिटीज के मरीज को लीची खाने से बिल्कुल बचना चाहिए। यदि आप भी रोजाना अधिक मात्रा में लीची खाते हैं तो इससे मोटापा बढ़ने लगता है। इससे गले में खराश भी हो सकती है। अस्थमा के मरीज को अधिक लीची खाने से सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसलिए  लीची का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। जिन लोगों को शुगर है उन्हें इस फल को खाने से बचना चाहिए।

Related Articles

Back to top button