Turtlemint Fintech IPO: डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है Turtlemint Fintech IPO, कल होगा लिस्टिंग
Turtlemint Fintech IPO डिजिटल इंश्योरेंस से जुड़ी कंपनी टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशन्स का आईपीओ शुक्रवार, 19 जून को खुला था और 23 जून को बंद हो गया था। इस आईपीओ को निवेशकों का बहुत अच्छा समर्थन नहीं मिला। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशन्स के आईपीओ को कुल 1.20 गुना ही सब्सक्रिप्शन मिला। अब ये कंपनी सोमवार, 29 जून को घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है।
टर्टलमिंट फिनटेक ने आईपीओ से जुटाए हैं 883 करोड़ रुपये
टर्टलमिंट फिनटेक ने अपने आईपीओ से 883 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने इस आईपीओ के तहत, 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 144 रुपये से 152 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। ये वित्तीय कंपनी अपने इस आईपीओ से 883 करोड़ रुपये जुटा रही है। टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशन्स के 883 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में कुल 5,80,70,398 इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इनमें 661 करोड़ रुपये के 4,34,68,552 फ्रेश शेयर हैं। जबकि, कंपनी के प्रोमोटर्स 222 करोड़ रुपये में अपने हिस्से के 1,46,01,846 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए हैं।
रिटेल निवेशकों को एक लॉट में मिले हैं 98 शेयर
इस आईपीओ के तहत, रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए 14,896 रुपये का निवेश करना पड़ा, जिसमें उन्हें 98 शेयर दिए गए। इस आईपीओ के तहत, रिटेल निवेशक ज्यादा से ज्यादा 13 लॉट यानी 1274 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते थे, जिसके लिए उन्हें कुल 1,93,648 रुपये का निवेश करना था।
24 जून को हुआ था शेयरों का अलॉटमेंट
23 जून को आईपीओ बंद होने के बाद, 24 जून को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया गया था। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिले, उन्हें 25 जून को रिफंड मिल गया। इसके अलावा, जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हुए, उनके डीमैट खाते में 25 जून को ही शेयर क्रेडिट कर दिए गए थे।
ग्रे मार्केट में कितना चल रहा है प्रीमियम
Turtlemint Fintech IPOटर्टलमिंट फिनटेक के आईपीओ को निवेशकों से काफी फीकी प्रतिक्रिया मिली, जिसकी वजह से ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयरों को लेकर सारा उत्साह ठंडा पड़ा हुआ है। investorgain.com के मुताबिक, 27 जून को कंपनी के शेयर -5 रुपये के नेगेटिव प्रीमियम के साथ ट्रेड रहे हैं। यानी, टर्टलमिंट फिनटेक के शेयर सोमवार को शेयर बाजार में 5 रुपये के डिस्काउंट के साथ 147 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हो सकते हैं, जबकि कंपनी ने निवेशकों को 152 रुपये के भाव पर शेयर अलॉट किए हैं।



