छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Nursing Strike: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित! वेतन में 10 हजार रुपये बढ़ोतरी का आश्वासन

Chhattisgarh Nursing Strike छत्तीसगढ़ के रायपुरमें अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे नर्सिंग ऑफिसर्स संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी है। आंदोलन के दूसरे दिन मंत्री के साथ हुई चर्चा के बाद कर्मचारियों (Nursing Officers Association) ने सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम देते हुए हड़ताल स्थगित करने का फैसला किया है।

 

यह भी पढ़ें: Devuthani Ekadashi 2026: आज देवउठनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और भगवान को जगाने की विधि

 

1000 स्टाफ नर्सों की नियमित भर्ती का आश्वासन

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवालके साथ हुई चर्चा के दौरान सरकार की ओर से 1000 स्टाफ नर्सों (Nursing Staff Recruitment) की नियमित भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया गया है। इसके अलावा संविदा पर कार्यरत नर्सों को उनके कार्य अनुभव के आधार पर भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता देने की बात भी कही गई है। इससे लंबे समय से नियमितीकरण और भर्ती का इंतजार कर रहे नर्सिंग कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

वेतन में 10 हजार रुपये बढ़ोतरी का आश्वासन

बैठक में सरकार की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया कि, नियमित भर्ती होने तक वेतन में 10 हजार रुपए (Nursing Salary Hike ) की बढ़ोतरी की जाएगी।

 

 

हालांकि, नर्सिंग कर्मचारियों की सभी मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है। ग्रेड पे में सुधार और नर्सिंग अलाउंस से जुड़ी मांगों का समाधान अभी बाकी है। इन मुद्दों पर ठोस निर्णय लेने के लिए नर्सिंग ऑफिसर्स संघ ने सरकार को एक महीने का समय दिया है।

 

मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर शुरू होगा आंदोलन

Chhattisgarh Nursing Strikeनर्सिंग ऑफिसर्स (Chhattisgarh Health Department) संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित एक महीने के भीतर सरकार उनकी लंबित मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो कर्मचारी दोबारा आंदोलन शुरू करेंगे। फिलहाल हड़ताल स्थगित होने से प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button