Global Investor Summit: CM मोहन की बड़ी घोषणा, भोपाल-इंदौर बनेंगे महानगर.. – RGH NEWS
देश

Global Investor Summit: CM मोहन की बड़ी घोषणा, भोपाल-इंदौर बनेंगे महानगर..

Global Investor Summit: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के दूसरे दिन का सत्र शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दौरान भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इंदौर को मुंबई जैसा शहर बनाया जाएगा और अन्य शहरों को इंदौर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए पहले उद्योगों को जोड़ा जाएगा और फिर 25 साल में सभी क्षेत्रों को एक साथ लाया जाएगा।

मनोहरलाल खट्टर की प्रशंसा

GIS के दूसरे दिन के सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की। उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर की प्रशंसा की और कहा कि कुछ अधिकारियों का मानना था कि भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित नहीं की जा सकती, लेकिन उन्होंने इसे भोपाल में करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इंदौर और भोपाल दोनों को मेट्रोपॉलिटन शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

बड़े शहरों पर कम होगा दबाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के दो प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में मेट्रोपॉलिटन सिटी की कॉन्सेप्ट लागू किया जाएगा।

इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी के तहत इंदौर, देवास, धार, पीथमपुर, उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाया जाएगा।

अनलॉकिंग लैंड वैल्यू एंड सिटीज’ सत्र

‘अनलॉकिंग लैंड वैल्यू एंड सिटीज’ विषय पर आयोजित सत्र में केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर भी मौजूद रहे। इस सत्र में इंटीग्रेटेड टाउन पॉलिसी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

Global Investor Summitनगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घोषणा की कि मेट्रो के आसपास अर्बन ग्रोथ सेंटर विकसित किए जाएंगे। साथ ही, इंदौर में 30% और भोपाल में 31% एफएआर (FAR) बढ़ाने की योजना पर काम किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button