CM केजरीवाल की तबीयत बिगड़ी,बुखार की शिकायत पर करवाया जाएगा Corona टेस्ट,खुद को किया आइसोलेट

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है. बुखार और गले में खराश के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उनका कल COVID-19 टेस्ट करवाया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, सीएम केजरीवाल को रविवार से ही हल्के बुखार की शिकायत है. इस वजह से उन्होंने दोपहर में होने वाली मीटिंग भी कैंसिल कर दी थी. उन्होंने खुद को आइसोलेट भी कर लिया है.
कल से सीएम केजरीवाल की तबीयत खराब , कल से सभी मीटिंग को किया गया कैंसिल
आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल रोज दोपहर में दिल्ली में कोरोना मामले को लेकर खुद मीडिया से बात करते रहे हैं. लेकिन बीते दिनों बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद आज उन्होंने दोपहर में होने वाली मीटिंग से खुद को अलग कर लिया है. दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच खुद मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने की खबर से दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है. इस बीच सीएम केजरीवाल की सेहत को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. आपको बता दें कि किसी राज्य के मुख्यमंत्री के आइसोलेशन में जाने का यह दूसरा मामला सामने आया है. इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट के एक मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएम समेत 3 मंत्रियों को सेल्फ क्वारंटाइन में रखा गया है.



