छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh News Today: खौफनाक वारदात से दहला गांव, उपसरपंच की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

Chhattisgarh News Todayअपराध को लेकर कड़े कानून बनाए गए हैं, इसके बावजूद ऐसी घटनाएं कम होने के बजाए और बढ़ाता ही जा रहा है। लगातार अपराधी, चाकूबाजी, लूटपाट, हत्या जैसे कई वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला दुर्ग जिले से सामने आया है, जहां उपसरपंच की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा हे कि चार आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

 

Chhattisgarh News Today मिली जानकारी के अनुसार, घटना जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र के तुमाकला गांव की है। जहां उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि चार आरोपी बाइक पर सवार होकर लूट की नीयत से उपसरपंच को चाकू मारा और मोबाइल समेत 4 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। वहीं उपसरपंच के साथी ने भागकर अपनी जान बचाई।

 

read more Indian railway: रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा सफर; चेक करें लिस्ट

 

Chhattisgarh News Todayघटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी तुमाकला गांव की सरपंच है। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और आरापियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button