Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में BJP नेता धरमलाल कौशिक से लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल छीना – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में BJP नेता धरमलाल कौशिक से लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल छीना

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ऐसी वारदात सामने आई है कि जिसने राजधानी की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक रायपुर में लूट की घटना का शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।

 

Read more Kerala New CM: केरल के नए मुख्यमंत्री बने वीडी सतीशन, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता रहे मौजूद

 

कैसे हुई लूट?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सोमवार को सुबह करीब सवा 8 बजे घर से टहलने निकले थे। मॉर्निंग वॉक के दौरान एक युवक बाइक पर आया और धरमलाल कौशिक का मोबाइल झपट लिया। मोबाइल छीनने के तुरंत बाद ही युवक मौके से भाग निकला। इस पूरी घटना के समय धरमलाल कौशिक अकेले थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

 

आरोपी को तलाश रही पुलिस

Chhattisgarh newsविधानसभा के पूर्व अध्यक्ष से लूट की खबर मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। गौरतलब है कि रायपुर में लगातार मोबाइल लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। दो दिन पहले ही पंडरी इलाके में एक युवक पर ब्लेड से हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया गया था। (रिपोर्ट: सिकंदर खान)

 

Related Articles

Back to top button