Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे सड़क हादसे में यूट्यूबर की हुई मौत,गाडी के उड़े परखच्चे – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे सड़क हादसे में यूट्यूबर की हुई मौत,गाडी के उड़े परखच्चे

Cg News छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बाइक सवार यूट्यूबर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं साथ में बैठा युवक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भंयकर था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक टुकड़ों में बट गई है। मामला दर्री थाना क्षेत्र के बरमपुर नहर का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले यूट्यूबर का नाम मोहनीश कुमार कर्ष (24) है, जो ​​​कुसमुंडा का रहने वाला था। मोहनीश कुमार तेज रफ्तार से कोरबा की ओर जा रहा था, तभी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। घायल युवक को राहगीरों ने गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के इलाज के बाद गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स बाइक से मोहनीश कुमार यूट्यूब के लिए वीडियो बनाने जा रहा था। वह छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में जाकर हर रविवार वीडियो बनाकर अपलोड करता था।

Cg News मृतक के पिता अरुण कुमार कर्ष ने बताया कि उन्हें फोन पर घटनाक्रम की जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचे, तब तक उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। वीडियो बनाने के लिए निकलता था, जो वापस लौट नहीं सका। वह मेरा इकलौता बेटा था। एक बहन और एक भाई थे।

 

 

Related Articles

Back to top button