DA hike: सरकारी कर्मचारियों को मिली महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी

DA hike रांची: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को उम्र भर की खुशियां दे दी है। सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। दरअसल, झारखंड में 29 अगस्त को कैबिनेट की बैठक हुई है। जिसमें सरकारी कर्मचारियों के हितों को देखते हुए सरकार महंगाई भत्ते में 9 फीसदी बढ़ोतरी पर मुहर लगाई है। जिसके बाद प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को खुशियों की सौगात मिल गई है।
आपको बता दें कि झारखंड में छठे केंद्रीय वेतनमान के तहत सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 230% मिलता था। जिसके बाद अब सरकार ने 9 प्रतिशत बढ़ाकर 239% करने का फैसला लिया है। इसके अलावा, शहीद होने वाले झारखंड के अग्निवीरों के परिवारों को झारखंड पुलिस की तरह सम्मान देने का भी फैसला लिया गया। हेमंत सोरेन ने कहा, “अग्निवीर योजना भारत सरकार लेकर आई है। इसके विरोध में देश में क्या-क्या हुआ, ये किसी से छिपा नहीं है। आज उनकी सरकार ने ये फैसला किया है कि शहीद होने वाले झारखंड के अग्निवीरों के परिवार को झारखंड पुलिस की तरह सम्मान मिलेगा।”
DA hike बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 44 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार के कर्मियों को छठे केंद्रीय वेतनमान के तहत, 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ते की दरों में वृद्धि की जाएगी। नई दरें 230 प्रतिशत से बढ़ाकर 239 प्रतिशत की गई हैं। इन नई दरों का लाभ जल्द कर्मचारियों को एरियर के साथ मिलेगा।


