Ration Card Holders: राशन कार्ड धारको के लिए जरुरी खबर,अब एक साथ नहीं मिलेगी दो महीने का सामान – RGH NEWS
अन्य खबर

Ration Card Holders: राशन कार्ड धारको के लिए जरुरी खबर,अब एक साथ नहीं मिलेगी दो महीने का सामान

Ration Card Holders भोपाल: भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में वितरित की जाने वाली खाद्यान्न सामग्री के संबंध में जारी नये निर्देशों के अनुसार अब पात्र परिवारों को राशन सामग्री का वितरण प्रत्येक माह की 1 से 31 तारीख तक करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है। खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि अब जिस माह की राशन सामग्री है, उसी माह में मिलेगी। यह केरी फॅारवर्ड नहीं होगी। अगस्त माह से इसे शुरू कर दिया गया है। अगस्त माह में एक करोड़ 17 लाख 53 हजार पात्र परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। जुलाई के राशन सामग्री आवंटन में लगभग 7 लाख 96 हजार परिवारों को 1 से 15 अगस्त तक केरीफॉवर्ड राशन का वितरण भी किया गया था। साथ ही इन परिवारों को अगस्त माह का राशन भी वितरित किया गया।

वन नेशन-वन राशन कार्ड
Ration Card Holders मंत्री राजपूत ने बताया है कि माह अगस्त मे ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ के तहत मध्य प्रदेश में अन्य राज्यों के 3644 परिवार द्वारा और अन्य राज्यों में प्रदेश के 34 हजार 667 परिवारों द्वारा एवं अन्तर्जिला पोर्टेबिलिटी से 14 लाख 38 हजार 630 परिवारों द्वारा राशन प्राप्त किया गया। यह माह जुलाई की तुलना में अधिक है।

 

 

Related Articles

Back to top button