छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News: महतारी वंदन योजना की 7वीं किस्त जारी

Cg News रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार की धूम देखने को मिल रही है। परम्परागत ग्रामीण परिवेश में मुख्यमंत्री निवास सजा हुआ है। तीजा-पोरा तिहार मनाने प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा में पहुंच रही हैं। मुख्यमंत्री निवास में तिहार मनाने को लेकर महिलाएं काफी उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त के रूप में माता-बहनों को तीजा का उपहार दिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारम्परिक खेलकूदों का आयोजन होगा। साथ ही मुख्यमंत्री सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम में महिलाएं बच्चों को अच्छा पोषण देने के लिए शपथ दिलाई। साथ ही मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पोषण माह के पोस्टर का विमोचन भी किया।
.



