Cg News: छत्तीसगढ़ के इतने जिलों में येलो अलर्ट जारी, रायपुर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश
Cg News रायपुर। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अगले तीन घंटे में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है और कई जगहों पर बारिश भी हो सकती है। वहीं राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शाम के जोरदार बारिश शुरू हो गई।
बता दें कि आसमान में छाए बादलों की वजह से लोगों को भारी गर्मी से राहत मिली है। बस्तर संभाग के कई जिलों में बीते 5 दिन से हो रही रुक-रुक की वर्षा से मौसम के तापमान में गिरावट आयी है। शाम में हो रही वर्षा से शहर का तापमान न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मई के महीने में अक्सर देखा जाता था भीषण गर्मी पड़ा करती थी। इस साल मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते 5 दिनों से बस्तर में रुक रुक के हो रही बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है । दोपहर के बाद शाम से ही मौसम में गिरावट देखने के साथी अपनी देखा जा रहा है । 5 दिन पूर्व जिले में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा था। वहीं रुक रुक कर हो रही बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिला है ।
Cg News बारिश की वजह से दिन का अधिकतम तापमान जिले में 34 डिग्री तक ही चढ़ पाया एवं सप्ताह भर से अधिकांश इलाकों में रोज बारिश के साथ आंधी तूफान भी आ रहा है । तापमान में गिरावट की वजह से लोगों ने राहत की सांस तो ली ही है। वही मौसम में बदलाव से भी जशपुर जिले में हरियाली देखी जा रही है



