छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Chhattisgarh today news: बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग के नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त, यहां देखें list
Chhattisgarh today news छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त कर दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए आदेश जारी किया है। इससे पहले रायपुर और सरगुजा संभाग के लिए आदेश जारी हुआ था, जिसमें कुल 32 शहरी निकाय शामिल थे। रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 11 एल्डरमैन नियुक्त किए गए थे। इन नियुक्तियों का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था।




