Bhopal News: अज्ञात लोगों ने ईमेल के जरिए दी धमकी कहा-देश में 12 जगह होगा ब्लास्ट! एयरपोर्ट,अस्पताल टारगेट पर, पढ़े पूरी खबर – RGH NEWS
देश

Bhopal News: अज्ञात लोगों ने ईमेल के जरिए दी धमकी कहा-देश में 12 जगह होगा ब्लास्ट! एयरपोर्ट,अस्पताल टारगेट पर, पढ़े पूरी खबर

Bhopal News भोपाल 12 मई 2024।मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित राजा भोज एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए ये धमकी दी गई है। अज्ञात लोगों ने भोपाल के साथ-साथ दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद, लखनऊ, पटना, अगरतला, गुवाहाटी, जम्मू, औरंगाबाद, बागडोगरा और कालीकट एयरपोर्ट्स पर बम हमले की बात कही है। एयरपोर्ट अधिकारी की शिकायत पर भोपाल की गांधीनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 507 और वायुयान अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Bhopal News CISF के ऑफिशियल ई-मेल पर मेल कर भोपाल समेत देश के 12 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में लिखा- एयरपोर्ट की बिल्डिंग में एक्सप्लोजिव डिवाइस लगा दी है। कुछ घंटों में ब्लास्ट होगा। इस मेल को आप धमकी मत समझिएगा। बम को निष्क्रिय कर दीजिए, नहीं तो कई निर्दोष लोगों की जान जाएगी।

Related Articles

Back to top button