CG Latest News: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Latest News: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई, 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी…

CG Latest News छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबी लोगों के खिलाफ ईओडब्ल्यू (Central Economic Intelligence Bureau) और एसीबी (Anti Corruption Bureau) ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह से ही राज्य के कई अलग-अलग जिलों में एक साथ 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

 

स्टील कारोबारी के निवास पर बड़ी कार्रवाई

इस छापेमारी में सबसे अहम कार्रवाई दुर्ग जिले में चल रही है, जहां आम्रपाली सोसाइटी स्थित स्टील व्यवसायी अशोक अग्रवाल के निवास पर ईओडब्ल्यू की टीम जांच कर रही है। अशोक अग्रवाल स्टील इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और उन्हें लखमा का नजदीकी माना जा रहा है। उनके घर से बैंक खातों की जानकारी और स्टील कारोबार से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

 

इन जिलों में हो रही है छापेमारी

दुर्ग

भिलाई

महासमुंद

धमतरी

रायपुर

इन सभी स्थानों पर ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीमें अलग-अलग समय पर पहुंचीं और स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की प्रक्रिया शुरू की।

 

यह भी पढ़ें- CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के बदले गए प्रभारी, 15 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

 

मौके पर मौजूद हैं वरिष्ठ अधिकारी

ईओडब्ल्यू और एसीबी की संयुक्त कार्रवाई में करीब 9 वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इन अधिकारियों ने संबंधित निवासों से दस्तावेज जब्त कर, वित्तीय लेन-देन, बैंक स्टेटमेंट और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजों की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

 

Read more Paytm: Paytm में आया नया फीचर, अब छिपा सकेंगे पेमेंट हिस्ट्री, जानिए कैसे काम करता है ये Hide Payment Feature…

 

 

आबकारी घोटाले से जुड़ा है मामला

CG Latest Newsयह कार्रवाई कथित आबकारी घोटाले से जुड़ी है, जिसमें कवासी लखमा पहले ही जेल में बंद हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि उनके करीबियों ने इस घोटाले में आर्थिक लाभ लिया है और अवैध लेन-देन में शामिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button