Dongargarh Special Train: नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा तोहफा, डोंगरगढ़ स्टेशन पर इन 10 ट्रेनों का होगा स्टॉपेज, देखें लिस्ट – RGH NEWS
बिजनेस

Dongargarh Special Train: नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा तोहफा, डोंगरगढ़ स्टेशन पर इन 10 ट्रेनों का होगा स्टॉपेज, देखें लिस्ट

Dongargarh Special Train: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डोंगरगढ़ में चैत्र नवरात्र के दौरान हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस वर्ष भी 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र को लेकर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है।

 

 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से रुकने की अनुमति दी है। यह व्यवस्था 19 मार्च से 27 मार्च तक लागू रहेगी। इस दौरान लंबी दूरी की कई ट्रेनें भी डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकेंगी, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

 

लोकल ट्रेनों का विस्तार और स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने केवल एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज ही नहीं बढ़ाया है, बल्कि कुछ लोकल ट्रेनों का विस्तार भी किया है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए एक विशेष मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया गया है।

 

68742/68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर (Gondia–Durg MEMU Passenger) को रायपुर तक बढ़ाया गया है।

 

68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर (Raipur–Dongargarh MEMU Passenger) को गोंदिया तक विस्तारित किया गया है।

 

06886/06885 डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (Dongargarh–Durg MEMU Special Train) भी चलाई जाएगी।

 

डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी स्टॉपेज वाली ट्रेनें

ट्रेन नंबर व नाम आगमन प्रस्थान
20843 बिलासपुर–भगत की कोठी एक्सप्रेस 21:56 21:58
20844 भगत की कोठी–बिलासपुर एक्सप्रेस 05:40 05:42
20845 बिलासपुर–बीकानेर एक्सप्रेस 21:56 21:58
20846 बीकानेर–बिलासपुर एक्सप्रेस 05:40 05:42
12851 बिलासपुर–चेन्नई एक्सप्रेस 12:16 12:18
12852 चेन्नई–बिलासपुर एक्सप्रेस 10:21 10:23
12849 बिलासपुर–पुणे एक्सप्रेस 14:36 14:38
12850 पुणे–बिलासपुर एक्सप्रेस 11:58 12:00
12772 रायपुर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस 18:30 18:32
12771 सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस 10:46 10:48

मां बम्लेश्वरी मंदिर में लगता है विशाल मेला

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख शक्तिपीठ माना जाता है। चैत्र नवरात्र के दौरान यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों और विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।

नवरात्र के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगती हैं और लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते हैं

प्रशासन ने भी की व्यापक तैयारी

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Dongargarh Special Trainउन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, इसलिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो।

 

Related Articles

Back to top button