बिजनेस

Sugar Price Drop: त्योहारों सीजन से पहले चीनी हुई सस्ती, दाम 10% घटें और बदले स्टॉक के नियम

Sugar Price Drop दीपावली और त्योहारों का सीजन शुरू होने से ठीक पहले आम जनता के लिए रसोई के मोर्चे पर एक बहुत ही ‘मीठी’ और राहत भरी खबर सामने आई है. देश में चीनी (Sugar) के खुदरा दामों में करीब 10% की गिरावट दर्ज की गई है.

 

इतना ही नहीं, त्योहारों में मिठाई और सनैक्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने थोक में चीनी का इस्तेमाल करने वाले बड़े कारोबारियों और कंपनियों के लिए स्टॉक लिमिट (Stockholding Limit) को दोगुना कर दिया है.

 

 

65 से गिरकर 58.5 रुपये पर आई चीनी

पिछले तीन हफ्तों में चीनी की खुदरा कीमतों (Retail Prices) में अच्छी खासी राहत देखने को मिली है. बाजार में जो चीनी पहले 65 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी, उसका भाव अब गिरकर लगभग 58.5 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है.

 

खाद्य विभाग ने बताया कि चीनी मिलों (Ex-mill Prices) में दाम करीब 25% तक गिर चुके हैं. हालांकि, सप्लायर्स और दुकानदारों ने इस पूरी कटौती का फायदा अभी तक ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया है. सरकार ने सभी होलसेलर्स और रिटेलर्स को निर्देश दिया है कि मिलों से मिली राहत का पूरा फायदा तुरंत आम जनता को दिया जाए.

 

यह भी पढ़ें : bank strike: देशभर में बैंककर्मियों की हड़ताल का ऐलान, 28 से 30 तक 3 दिन की हड़ताल करेंगे कर्मचारी

 

हलवाइयों और बड़ी कंपनियों को क्या मिली छूट?

मिठाई विक्रेताओं (हलवाइयों), बिस्किट बनाने वाली कंपनियों, कन्फेक्शनरी और सॉफ्ट ड्रिंक निर्माताओं, जो महीने में 10 टन से ज्यादा चीनी इस्तेमाल करते हैं, उनके के लिए सरकार ने स्टॉक के नियम आसान कर दिए हैं. कंपनियां अब 15 दिनों की बजाय 30 दिनों की खपत का चीनी स्टॉक अपने पास रख सकेंगी.

 

लेक‍िन शर्त ये है क‍ि 15 दिन से ऊपर का अतिरिक्त स्टॉक वही होगा जो टैरिफ रेट कोटा या एडवांस ऑथराइजेशन स्कीम के तहत आयात (Import) की गई चीनी से खरीदा गया हो. घरेलू खुले बाजार से खरीदी गई चीनी पर 15 दिन की ही सीमा लागू रहेगी. सभी बड़े औद्योगिक उपभोक्ताओं को हर शुक्रवार खाद्य विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपने चीनी स्टॉक की जानकारी दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है.

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button