Amarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुआ अमरनाथ यात्रा, जम्मू से रवाना हुआ बाबा बर्फानी का पहला जत्था

Amarnath Yatra 2026 जम्मू कश्मीर में स्थित बाबा अमरनाथ धाम की औपचारिक यात्रा शुरू हो गई है। आज यानी 2 जुलाई को जम्मू से श्रीनगर के लिए पहला जत्था रवाना हुआ। इस बार यात्रा करने आए श्रद्धालुओं में युवाओं की संख्या काफी ज्यादा है।
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा 2026 के यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जैसे ही इन यात्रियों को रवाना किया गया हर तरफ बम बम भोले के जयकारे गूंज उठे। यात्रा की शुरुआत होते ही देशभर से आए श्रद्धालुओं के चेहरे खिल गए।
अमरनाथ यात्रा की शुरुआत
अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का जम्मू, श्रीनगर और बालटाल में सैलाब देखने को मिल रहा है। इन श्रद्धालुओं का जोश काफी हाई है और सभी बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। आज निकला पहला जत्था शुक्रवार को बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करेगा।
यात्रियों के लिए व्यवस्था
इस बार यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा वृहद स्तर पर तैयारी की गई है। केंद्र सरकार की ओर से 70 हजार से अधिक सुरक्षाबलों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस, बीएसएफ और सेना भी पूरी तरह से मुस्तैद है। यात्रियों का जो जत्था रवाना किया जाता है सीआरपीएफ और कोबरा कमांडो मौजूद रहते हैं, जो 300 किलोमीटर के जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को एस्कॉर्ट करते हैं।
उप राज्यपाल की श्रद्धालुओं से बातचीत
अमरनाथ यात्रा शुरू किया जाने के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बीती शाम तक 5000 से ज्यादा श्रद्धालुओं को आधार शिविर में प्रवेश मिल गया था। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य सचिव और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ आधार से फिर पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पंजीकरण, लंगर, पेयजल, यातायात, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अगर मौसम अनुकूल रहता है तो इस वर्ष रिकार्ड यात्रा होने की उम्मीद जताई गई है।
मिल रहा तत्काल पंजीकरण
Amarnath Yatra 2026जो श्रद्धालु बिना पंजीकरण के जम्मू कश्मीर यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं उनके लिए तत्काल पंजीकरण की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है। जम्मू में तवी रीव फ्रंट पर तत्काल पंजीकरण केंद्र बनाया गया है जहां भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बुधवार के दिन 7400 टोकन वितरित किए गए। इनमें से 2 जुलाई के 2500, 3 जुलाई के 2500 और 4 जुलाई के 2400 तत्काल पंजीकरण है। वहीं श्रीनगर एयरपोर्ट से पंथाचौक तक अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए 40 जगह पर तत्काल पंजीकरण केंद्र और 131 सुविधा काउंटर बनाए गए हैं।


