✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- रायगढ़ में 44 सहित प्रदेश में मिले 1346 मरीज, देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज, छत्तीसगढ़ में अभी तक की क्या है स्थिति पढ़ें पूरी खबर✍️

RGHNEWS रायपुर छत्तीसगढ़ में कोरोना काबू में आता नहीं दिख रहा है। तो वही रायपुर में कोोरोना तांडव कर रखा है ये लगातार 10वां दिन है, जब कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक दिन में 1000 से ज्यादा जा रहा है। आज छत्तीसगढ़ में 1346 मरीज मिले है। प्रदेश में अब तक कुल पोजेटिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 30092 हो गयी है, वहीं कुल एक्टिव केस की संख्या 13520 पहुंच गयी है।आज कुल 485 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। अगर कोरोना संक्रमितों की मौत की बात करें तो प्रदेश में 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद अब आंकड़ा 269 हो गया है।
वही हम जिलों की बात करें तो रायपुर में अभी तक 669 मरीज मिले हैं, वहीं बिलासपुर में 102, राजनांदगांव में 82, दुर्ग में 72, सरगुजा में 58, जांजगीर में 42, सूरजपुर में 35, बलौदाबाजार में 34, रायगढ़ में 44, महासमुंद में 31, कबीरधाम में 24, सूरजपुर में 14, गरियाबंद में 13, जशपुर में 13, बेमेतरा में 19, बस्तर, धमतरी, व कोरबा में 12-12, नारायपुर में 11, बालोद में 16, मुंगेली व बलरामपुर में 4-4, कोरिया व दंतेवाड़ा में 3-3 मरीज मिले हैं।



