*✍️अब एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट लिखित में मिलेगी, पहले मौखिक रुप से बताया जाता था,पढ़ें पूरी खबर RGHNEWS के साथ* – RGH NEWS
स्वास्थ्य

*✍️अब एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट लिखित में मिलेगी, पहले मौखिक रुप से बताया जाता था,पढ़ें पूरी खबर RGHNEWS के साथ*

अब एंटीजन किट से कोरोना जांच के बाद आधे घंटे में लिखित रिपोर्ट मिलेगी। इसमें व्यक्ति की पूरी डिटेल के साथ जांच का तरीका और रिपोर्ट पॉजिटिव या निगेटिव दिया होगा। पहले जांच के बाद मौखिक रूप से लोगों को बताया जाता था। लोगों को इस रिपोर्ट पर भरोसा नहीं होता था। ऐसे में लोग जांच कराने से भी कतरा रहे थे। लोगों में ऐसी चर्चा भी होने लगी थी कि किसी को कुछ भी नहीं हुआ फिर भी कोरोना पॉजिटिव बता रहे हैं। लिखित रिपोर्ट मिलने से लोगों को जांच रिपोर्ट पर भरोसा भी होगा। ऐसे में जांचों की संख्या भी बढ़ेगी। एंटीजन के साथ ही ट्रू नॉट जांच होने पर संबंधित व्यक्ति को रिपोर्ट कार्ड मिलेगा।

सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल ने बताया कि आज या कल से अब आरटीपीसीआर व ट्रू नॉट टेस्ट के साथ एंटीजन टेस्ट कराने वाले सभी लोगों को उनका रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। सबसे ज्यादा टेस्ट एंटीजन के ही हो रहे हैं, इसकी जांच आधे घंटे में हो जाती है, मौके पर ही टेस्ट सैंपल जांच के बाद उन्हें निगेटिव व पॉजीटिव आने का लिखित दस्तावेज दे दिया जाएगा। इसके अलावा अब उस रिपोर्ट कार्ड में जांच कराने वाले का नाम, मोबाइल नंबर, एक अन्य संपर्क नंबर, उसका व्यवसाय, आरोग्य सेतु एप डाउनलोड है कि नहीं इसकी जानकारी, कौन से लक्षण हैं, पहले किसी तरह की बीमारी, कौन से मैथड से जांच हुई है के साथ निगेटिव व पॉजीटिव है, इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। अगर दोबारा टेस्ट करने की जरूरत है तो उसके बारे में निर्देश लिखा रहेगा।

अब जिले में रोज 1800 टेस्ट का टारगेट
राजधानी समेत जिले में अब नए सिरे से रोजाना 1800 सैंपल टेस्ट करने का टारगेट तय किया गया है। अभी जिले में रोजाना 1000 के आसपास सैंपल लिए जा रहे हैं। हेल्थ अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा टेस्ट एंटीजन से ही हो रहे हैं, अब रायपुर जिले में रोज एंटीजन के 700 सैंपल टेस्ट करने हैं, इसके साथ ट्रू नॉट के 600 और आरटीपीसीआर के 500 सैंपल लेने हैं। इन दोनों की रिपोर्ट राजधानी में सैंपल देने के दूसरे दिन ही 48 घंटे में मिल पाती है। राजधानी में एम्स, मेडिकल कॉलेज, टीबी अस्पताल कालीबाड़ी, खोखो पारा शासकीय अस्पताल, बिरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंगोराभाठा, लाभांडी, शंकर नगर, भनपुरी व हीरापुर में निशुल्क सैंपल टेस्ट सेंटर बनाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button