दो टुकड़ों में बट गया विमान, पायलट की हुई मौत,अभी का क्या है स्थिति पढ़ें पूरी खबर

RGHNEWS प्रशांत तिवारी तिरुअनंतपुरम: केरल के कोझिकोड में एक दुबई से आ रहा विमान एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. कहा जा रहा है कि विमान के रनवे पर फिसलने के कारण हादसा हुआ. एयर इंडिया के A737 बोइंग विमान के फिसलने से दो लोगों की मौत की खबर आ रही है. फिसलने के बाद विमान के अगले हिस्से के दो टुकड़े हो गए. विमान में 191 यात्री सवार थे.
एयरलाइन के प्रवक्ता के मुताबिक दुबई से आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन के कोझिकोड एयरपोर्ट पर फिसलने के कारण हादसा हुआ. फ्लाइट-IX 1344- शाम को करीब 7.40 मिनट पर एयरपोर्ट पर लैंड हुई. एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में केवल बोइंग 737 विमान ही हैं.
यात्रियों के बारे में जानकारी के लिए एयरलाइंस ने 056 546 3903, 0543090572, 0543090572, 0543090575 नंबर जारी किए गए हैं.
एनडीआरएफ के डायरेक्टर-जनरल एसएन प्रधान के मुताबिक एनडीआरएफ की टीम को करीपुर एयरपोर्ट पर तत्काल भेजा गया है. राहत और बचाव कार्य जारी है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के दो लोगों की मौत हुई है और 35 लोग घायल हुए हैं.



