Delhi protest: जंतर-मंतर खाली करने का दिल्ली पुलिस ने किया एलान, मेट्रो का किराया भी किया माफ – RGH NEWS
देश

Delhi protest: जंतर-मंतर खाली करने का दिल्ली पुलिस ने किया एलान, मेट्रो का किराया भी किया माफ

Delhi protest देशव्यापी बढ़ते प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में शामिल भीड़ को घर जाने की सलाह दी है।

 

जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के समापन पर पुलिस ने लोगों से स्थल खाली करने की अपील की है। अधिकारियों ने माइक के माध्यम से घोषणा करते हुए कहा कि अब लोग शांतिपूर्वक वापस लौट जाएं।

 

व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली मेट्रो ने आम जनता के लिए निश्शुल्क यात्रा की सुविधा शुरू कर दी है। मेट्रो स्टेशनों के गेट खोले जा रहे हैं ताकि प्रदर्शनकारी और अन्य लोग आसानी से घर पहुंच सकें।

 

पुलिस और प्रशासन ने यातायात प्रबंधन के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं। फिलहाल, किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी शनिवार दोपहर बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के सभी एंट्री गेट फिर से खोल दिए गए हैं। दोपहर 3:44 बजे जारी इस अपडेट के साथ इन स्टेशनों पर यात्रियों की सामान्य आवाजाही बहाल हो गई है।

 

इससे पहले सुरक्षा कारणों के चलते इन स्टेशनों के प्रवेश द्वार बंद किए गए थे। अब प्रदर्शन समाप्त होने और स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रियों को पहले की तरह इन स्टेशनों से प्रवेश की सुविधा मिल रही है।

 

तीन बड़े मेट्रो स्टेशन फिर से खुले

दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बंद किए गए 18 स्टेशनों में से राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट दोबारा खोल दिए हैं. इसके बाद यात्रियों को राहत मिली है और सामान्य आवाजाही बहाल होने लगी है.

 

संविधान क्लब में बातचीत का नया दौर

Delhi protestवहीं दूसरी ओर हालांकि आंदोलन पूरी तरह खत्म होता नहीं दिख रहा. शुक्रवार की बैठक बेनतीजा रहने के बाद CJP और सरकार के बीच बातचीत का नया दौर शुरू हो गया है. पहले CJP की ओर से आशुतोष रांका और सौरव दास संविधान क्लब पहुंचे. इसके बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह भी वहां पहुंच गए.

Related Articles

Back to top button