रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

स्कूटी से हो रही थी अवैध शराब की तस्करी, ₹9 हजार से अधिक की शराब और वाहन जब्त

Raigarh News :  *5 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूटी से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 69 पाव अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की है।

Read More: Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में एआई मिशन को कैबिनेट की हरी झंडी, CSPGCL की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग

आज सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति घरघोड़ा बाईपास से टेरम की ओर स्कूटी में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग स्थित बंगाली ढाबा के पास घेराबंदी की, जहां संदिग्ध स्कूटी क्रमांक CG 13 BA 9789 को रोककर तलाशी ली गई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनता बिरहोर (23 वर्ष) निवासी कोटरीमाल, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ बताया। स्कूटी के सामने रखे प्लास्टिक बोरे की तलाशी लेने पर उसमें 50 पाव अंग्रेजी जिप्सी फाइन व्हिस्की तथा 19 पाव अंग्रेजी Mad off शराब, कुल 69 पाव अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,040 है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पूरी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 250/2026 के तहत धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Read More: जल्द जारी हो सकता है सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम , जानें कहां और कैसे कर पाएंगे चेक

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक डेविड टोप्पो, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शुभम मिश्रा एवं आरक्षक मनोज कुमार जोल्हे की सराहनीय भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button