*नगर निगम एवम नजूल विभाग द्वारा गोरखा मे अतिक्रमण पर की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही, – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*नगर निगम एवम नजूल विभाग द्वारा गोरखा मे अतिक्रमण पर की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही,

 

ढिमरापुर एवम गोरखा क्षेत्र आई सकते में

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ जिला कलेक्टर के आदेशानुसार नगर निगम आयुक्त एवम टीम समेत नजूल विभाग द्वारा ढिमरापुर एवम गोरखा क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही कर शासकीय भूमियों को कब्जमुक्त कराया गया।

ज्ञात हो कि
जिला कलेक्टर भीमसिंग के आदेशानुसार नगरीय निकाय के क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर किये गए अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराने ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई ,नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय एक्शन मोड में आकर निगम क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक 7 अगस्त 2020 को आशीष देवांगन dpty collector, नजूल विभाग R. I. की टीम,नगर निगम भवन अतिक्रमण शाखा से सहायक नोडल अधिकारी विजेंद्र गुप्ता एवं सहायक सोनू चौधरी द्वारा वार्ड क्रमांक 6 उर्दना ढिमरापुर एरिया पर बनाए गए अवैध मकान के अतिरिक्त गार्डन एवं बाड़ी तथा गोरखा इंडियन पेट्रोल पंप के सामने किए गए अतिरिक्त अवैध बाउंड्री वॉल को तोड़ू दस्ता दल द्वारा तोड़ा गया। बताया जाता है कि ढिमरापुर क्षेत्र में पहले भी कार्यवाही की जा चुकी है और आज दोबारा कार्यवाही से पूरा क्षेत्र सकते में आ गया है,साथ ही उन्हें काबीज मकान के संबंध पट्टा बनवाने हेतु सूचित किया गया और सचेत किया गया कि भविष्य में किसी भी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर इस प्रकार की पुनरावृत्ति न की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button