एक प्रेमी जोड़े की एक साथ पेड़ पर फंदे पर लटकी मिली लाश,जांच में जुटी पुलिस – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

एक प्रेमी जोड़े की एक साथ पेड़ पर फंदे पर लटकी मिली लाश,जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। जिले में एक प्रेमी जोड़े की एक साथ पेड़ पर फंदे से लटकी लाश मिली है. घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकर का है. जहां खेत किनारे एक पेड़ पर आज ग्रामीणों ने युवक-युवती की फंदे से लटकी लाश देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है.

 मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. युवक सांकरा गांव का रहने वाला संजय यादव है, वहीं युवती फरहदा गांव की रहने वाली हैं. दोनों अलग-अलग जाति के है. युवक शुक्रवार रात घर से निकला था. आज शनिवार को उसकी लाश मिली है.

फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button