✍️कोरोना की वैक्सीन COVAXIN 15 अगस्त को हो सकती है लॉन्च, ICMR ने कही ये बात, गंगाजल पढ़ें पूरी खबर✍️ – RGH NEWS
देश

✍️कोरोना की वैक्सीन COVAXIN 15 अगस्त को हो सकती है लॉन्च, ICMR ने कही ये बात, गंगाजल पढ़ें पूरी खबर✍️

 

RGHNEWS नई दिल्ली। मिली जानकारी के अनुसार देश के लिए अच्छी खबर  कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन (COVAXIN) 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है। आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) ने भारतीय कंपनी भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोरोनावायरस की वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के परीक्षण को मंजूरी देने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। ICMR का कहना है कि वैक्सीन की प्रीक्लीनिकल स्टडी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है, अब ह्यूमन ट्रायल के फेज 1 और 2 की शुरुआत होनी है।

दरअसल, फार्मास्यूटिकल कंपनी भारत बायोटेक और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी आईसीएमआर की तरफ से इस वैक्सीन की लॉन्चिंग संभव है। वैक्सीन को लेकर ICMR ने शनिवार को एक बयान जारी किया है। ICMR ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य हित में हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि एक स्वदेशी वैक्सीन के ​परीक्षणों में तेजी लाई जाए, वैक्सीन को लेकर ICMR की प्रक्रिया विश्व स्तर पर स्वीकृत मानदंडों के अनुसार ठीक है। इस वैक्सीन को 15 अगस्त तक भारत में लॉन्च करने की योजना है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button