3 जुलाई, 3 बजे, 3 लोग मिलकर करेंगे पुतला दहन… फेसबुक, ट्वीटर और यूट़यूब पर करेंगे LIVE,पढ़ें पूरी खबर RGHNEWS के साथ – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

3 जुलाई, 3 बजे, 3 लोग मिलकर करेंगे पुतला दहन… फेसबुक, ट्वीटर और यूट़यूब पर करेंगे LIVE,पढ़ें पूरी खबर RGHNEWS के साथ

रायपुर  मुख्यमंत्री बंगले के सामने खुदकुशी की कोशिश मामले में सियासत गरमा गयी है। एक तरफ जहां सिंहदेव के ट्वीट ने कांग्रेस के भीतर नयी बहस छेड़ दी है, तो वहीं बीजेपी इस मुद्दे पर बेहद आक्रामक हो गयी है। डॉ रमन और धरमलाल कौशिक सहित शीर्ष नेताओं का बेरोजगारी  मामले पर तल्ख बयान सामने आने के बाद अब अब भाजयुमो ने कल सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। बेरोजगारी के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने के लिए भाजयुमों कल प्रदेश में अनूठा प्रदर्शन करने जा रही है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने  भाजयुमो के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि कल 3 जुलाई को दोपहर 3 बजे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 3 की संख्या में कार्यकर्ता और युवा जनप्रतिनिधि अपने अपने घरों के बाहर युवा विरोधी सरकार का पुतला जलाए और सोशल मीडिया फेसबुक, यूट्यूब,ट्वीटर पर लाइव प्रसारण करे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि हम उस पीढ़ी के अनुयायी है जिसने 2 साल आपातकाल का दंश झेला है। कांगेस सरकार को ये बात समझ लेनी चाहिए कि संघर्ष के कोख से जन्म लेने वाली भाजपा इन बातों से डरने वाली नही है। उन्होंने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है कि कल 3 जुलाई को दोपहर 3 बजे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 3 की संख्या में कार्यकर्ता और युवा जनप्रतिनिधि अपने अपने घरों में इस युवा विरोधी सरकार का पुतला जलाए और सोशल मीडिया फेसबुक, यूट्यूब,ट्वीटर पर लाइव प्रसारण करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button