Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को बड़ा झटका! अब खर्च करने पर ही मिलेगा एयरपोर्ट लाउंज का फायदा, बैंको ने बदली पॉलिसी

Credit Card Rules अगर आप भी अपने क्रेडिट कार्ड के जरिए एयरपोर्ट लाउंज का मुफ्त फायदा उठाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देश के कई बड़े बैंक अब एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव कर रहे हैं। पहले जहां सिर्फ कार्ड दिखाकर मुफ्त एंट्री मिल जाती थी, अब इसके लिए ग्राहकों को तय सीमा तक खर्च करना होगा। एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक समेत कई बैंकों ने अपने क्रेडिट कार्ड की पॉलिसी में बदलाव शुरू कर दिया है। कुछ कार्डों पर मुफ्त विजिट की संख्या कम कर दी गई है, जबकि कुछ कार्डों से यह सुविधा पूरी तरह हटा दी गई है।
क्यों बदले जा रहे हैं नियम?
पिछले कुछ वर्षों में एयर ट्रैवल करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही एयरपोर्ट लाउंज में भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में लोग केवल मुफ्त सुविधा के लिए क्रेडिट कार्ड बनवा रहे थे। इससे बैंकों की लागत भी काफी बढ़ गई। जानकारों के मुताबिक अब बैंक केवल उन्हीं ग्राहकों को यह सुविधा देना चाहते हैं, जो अपने कार्ड का नियमित इस्तेमाल करते हैं और अच्छा खर्च करते हैं। इसी वजह से नए नियम लागू किए जा रहे हैं।
अब खर्च करना होगा जरूरी
कई बैंकों ने मुफ्त एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस को न्यूनतम खर्च की शर्त से जोड़ दिया है। यानी अगर ग्राहक तय समय में कार्ड से निर्धारित रकम खर्च नहीं करेगा, तो अगले महीने या अगली तिमाही में उसे मुफ्त लाउंज सुविधा नहीं मिलेगी। उदाहरण के तौर पर कुछ कार्डों में हर तिमाही ₹50,000 या उससे ज्यादा खर्च करने की शर्त रखी जा रही है। तभी ग्राहक को मुफ्त लाउंज विजिट मिलेगी।
Read more Unnao accident news: एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डबल डेकर बस पलट ने से 6 की मौत… 19 घायल
इन बैंकों ने बदले नियम
एचडीएफसी बैंक ने Tata Neu और Regalia जैसे कई कार्डों के नियमों में बदलाव किया है। वहीं एक्सिस बैंक ने कुछ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्डों पर घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा बंद कर दी है। इसके अलावा कई कार्डों में पहले मिलने वाली अनलिमिटेड या ज्यादा फ्री विजिट को घटाकर सीमित कर दिया गया है।
यात्रा से पहले जरूर करें ये काम
अगर आप जल्द फ्लाइट से यात्रा करने वाले हैं, तो अपने क्रेडिट कार्ड की नई शर्तों को जरूर चेक करें। कई बार बैंक ईमेल या SMS के जरिए अपडेट भेजते हैं, लेकिन ग्राहक ध्यान नहीं दे पाते। एयरपोर्ट पहुंचने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके कार्ड पर लाउंज एक्सेस अभी भी एक्टिव है या नहीं। वरना आपको एयरपोर्ट पर अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है।
आगे और सख्त हो सकते हैं नियम
Credit Card Rulesविशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में बैंक ऐसे प्रीमियम लाभ केवल सक्रिय ग्राहकों तक सीमित रखेंगे। यानी अब मुफ्त एयरपोर्ट लाउंज का मजा लेना पहले जितना आसान नहीं रहने वाला है।



