छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट, बीजापुर जिले के लिए दोबारा येलो अलर्ट

CG Weather Today: छत्तीसगढ़  में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में शनिवार को हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक कांकेर (Kanker), नारायणपुर (Narayanpur), बीजापुर (Bijapur) और सुकमा (Sukma) जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।

 

मौसम केंद्र रायपुर (Met Centre Raipur) ने यह चेतावनी 31 अक्टूबर 2026 को रात 1 बजे जारी की थी। यह अलर्ट सुबह 4 बजे तक प्रभावी रहा। विभाग ने इन जिलों के कुछ इलाकों में मौसम अचानक बदलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई थी।

 

बीजापुर जिले के लिए दोबारा येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सुबह 4 बजे एक और चेतावनी जारी की। इसमें बीजापुर जिले के (CG Weather Today) कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। यह चेतावनी सुबह 7 बजे तक प्रभावी निर्धारित की गई थी। यानी शुरुआती अलर्ट के बाद बीजापुर जिले के लिए दोबारा येलो अलर्ट जारी किया गया।

 

 

 

read more Health And Fitness: सेहत का खजाना है ये छोटे छोटे सीड्स, हार्ट हेल्थ से लेकर हड्डियों तक पहुंचाते है फायदे

 

 

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

CG Weather Todayआकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। गरज-चमक के दौरान सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। (CG Weather Today) किसानों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button