Raigarh News:*जोगीडीपा-बाबूपारा में नोटिस के बाद कांग्रेस एक्टिव, 8 सदस्यीय जांच समिति गठित*

Raigarh News:@ प्रशांत तिवारी रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा जोगीडीपा, बाबूपारा और फौजदार पारा क्षेत्र के रहवासियों को कैनाल लिंक रोड निर्माण कार्य के लिए नोटिस जारी किए जाने के बाद कांग्रेस संगठन सक्रिय हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने 8 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष Shakha Yadav की सहमति से गठित यह समिति प्रभावित हितग्राहियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और पक्ष जानेगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर पूरे मामले की वस्तुस्थिति समझेगी। समिति को दो दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट जिला कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच समिति में नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया को संयोजक बनाया गया है। वहीं पूर्व सभापति पार्षद जंयत ठेठवार, पूर्व पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष दयाराम धुर्वे, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश शर्मा, जिला महामंत्री आशीष शर्मा, पूर्व पार्षद एवं जिला सचिव रंजना पटेल, मध्य क्षेत्र ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्रवाल तथा ब्लॉक महामंत्री सुमित मिरी को सदस्य बनाया गया है।
Raigarh News:कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सड़क निर्माण के नाम पर किसी भी गरीब या आम नागरिक के हितों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा। जांच समिति प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन के समक्ष वास्तविक स्थिति रखेगी।
समिति गठन की जानकारी शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के प्रभारी महामंत्री विकास ठेठवार द्वारा जारी की गई।



