एसडीएम व तहसीलदार बचे बाल बाल, कौन है रेत के खेल में जान लेवा हमला करने वाला रेत माफिया, खनिज विभाग का नही है अवैध परिवहन करने वालो पर दबाव

रेत की कीमत 25 सौ रुपए ट्रेक्टर,बिना रायल्टी के करते है परिवहन.
राजेश्वर तिवारी जांजगीर चांपा – जिला में रेत माफियाओ ने गुरुवार की रात एसडीएम और नायब तहसीलदार को जान से मारने की कोशिश की वही अवैध रेत से भरे हाइवा ने एसडीएम के कार को ठोकर मार कर फरार हो गया। हालाकि इस घटना में एसडीएम और अधिकारियों को चोट नही आई लेकिन उनका कार छतिग्रस्त हो गया। इस एसडीएम के पहले एसडीएम की टीम ने अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर और हाईवा के खिलाफ कारवाई की है।
जिले में इन दिनो खनिज माफियाओं का हौसला इस कदर बुलंद है कि वे देर रात नदी से अवैध रेत परिवहन करने से बाज नही आ रहे है, कारवाई के लिए गए अधिकारियों को जान से मारने की कोशिश जरूर की गई मगर वे असफल रहे ,जांजगीर एसडीएम मेनका प्रधान ने बताया कि गुरुवार की बीती रात मुखबीर की सूचना मिली थी कि अमोदा और दहिदा क्षेत्र में हसदेव नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर ट्रेक्टर और हाईवा से परिवहन किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार ,पटवारी और पुलिस कर्मियों के साथ कारवाई के लिए शासकीय और अपने निजी वाहन से मौके के लिए रवाना हुए। जहाँ पर 9 ट्रेक्टर के साथ 4 हाईवा और एक जेसीबी मशीन को नाबालिक बच्चों को चलाते और अवैध रुप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा, इसी बीच एक अन्य हाईवा तेज गति से आई और जिस गाड़ी में एसडीएम और नायब तहसीलदार बैठे थे उसे ठोकर मार कर भाग निकला।घटना के बाद टीम ने हाइवा को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस घटना से एसडीएम और अन्य अधिकारी बाल बाल बचे ।


