छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 35 लाख के इनामी 6 नक्सलियो ने किया आत्मसमर्पण

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां 6 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि, सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर 35 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वाले सभी 6 नक्सली ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर क्षेत्र में सक्रिय रहे थे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों की गतिविधियां ओडिशा और बीजापुर क्षेत्र में रही हैं।

 

read more Raigarh News : रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

 

 

4 PPCM और 2 पार्टी मेंबर नक्सलियों ने किया सरेंडर

मिली जानकारी के अनुसार, सरेंडर करने वाले माओवादियों में 4 माओवादी उड़ीसा के अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रीय थे और 2 नक्सली बीजापुर के हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 4 PPCM और 2 पार्टी मेंबर शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सतीश मड़ावी जो कि PPCM हैं वो पहले ही नक्सल संगठन छोड़ चूका था और फरार था। (Bijapur Naxal Surrender News) पुलिस की टीम लंबे समय से सतीश की तलाश कर रही थी। वहीं सतीश के साथ बीजापुर के ही लालू ताती ने भी आत्मसमर्पण किया है। लालू ताती पार्टी मेंबर था।

 

 

गृह मंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ को घोषित किया था नक्सलमुक्त

Chhattisgarh news: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की घोषणा के बाद 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त घोषित कर दिया गया है। प्रदेश के सभी नक्सली क्षेत्रों से नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो चुका है। प्रदेश के कई बड़े नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है और कई नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की कार्रवाई को देखते हुए आत्मसमर्पण कर था। वहीं आज 6 नक्सलियों के सरेंडर के बाद एक सवाल फिर से सबके मन में आ रहा है कि, क्या अभी कई ऐसे नक्सली हैं जो छिपे हुए हैं और अब भी सक्रीय है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button