पर्यावरण विभाग की नजर में 8 माह से बंद है ,धुआं उगलती चिमनी वाली प्लांट शिवशक्ति

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़।कोरोना काल में लॉक डाउन के चलते बन्द पड़ी फैक्ट्रियों को लगभग 2 माह पूर्व चालू कर दी गई है ,स्थानीय मजदूरों को रोजगार मिल सके, वहीं आर्थिक मार झेल रही उद्योग चालू करने से मजदूरों को राहत तो मिल रही है, वहीं बन्द पड़े प्लांट के चिमनियों के धुएं अब पर्यावरण प्रदूषित कर रहे हैं। पर्यावरण विभाग की नजर में शिव शक्ति स्पंज आयरन की प्लांट पिछले 8 माह से बंद पड़ी है।कोरोना के चलते लॉक डाउन में बंद पड़ी फैक्ट्रियों चालू हो गई है, घने जंगलों के बीच मेसर्स शिव शक्ति स्पंज आयरन ग्राम चुनचुना लॉक डाउन में बंद हो गया था, लेकिन पिछले लगभग 2 माह से यह प्लांट चालू हो गया है। ईएसपी नहीं चलाने के कारण चिमनी से काला धुंआ उगल रही है जो पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिए खतरा तो है ही पेड़ पौधों की बढ़ोतरी नहीं हो रही है। पर्यावरण अधिकारी अजय गेदाम से जब उक्त प्लांट के प्रदूषण फैलाने को लेकर सवाल किया गया, तो अधिकारी ने कहा कि यह प्लांट तो पिछले 8 माह से बन्द है,फिर धुंआ निकलने की प्रश्न ही नहीं उठता। जब वीडियो दिखाई गई तो जांच करने का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया।



