✍️उर्दना को कंटेनमेंट जोन बनाया गया एडिशनल एसपी द्वारा किया गया निरीक्षण पढ़ें पूरी खबर* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

✍️उर्दना को कंटेनमेंट जोन बनाया गया एडिशनल एसपी द्वारा किया गया निरीक्षण पढ़ें पूरी खबर*

 

किर्गिस्तान से लौटे मेडिकल स्टूडेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उर्दना 6वीं बटालियन स्थित शासकीय पुलिस क्वार्टर सहित पूरी 6वीं वाहिनी कैम्पस को सील कर दिया गया है । युवक अपने पिता के शासकीय पुलिस क्वार्टर में होम क्वारंटाइन पर था।

आज सुबह एडिशनल एसपी रायगढ़ श्री अभिषेक वर्मा कंटेनमेंट जोन में सुरक्षा व्यवस्था चेक करने पहुंचे । बटालियन में असिस्टेंट कमांडेंट श्री के.आर. चौहान से सुरक्षा व सावधानियों पर चर्चा कर व्यवस्था दुरुस्त करने कहा गया । असिस्टेंट कमांडेंट श्री चौहान ने बताया गया कि युवक होम क्वॉरेंटाइन के नियमों का पालन कर रहा था, रिपोर्ट आने के बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया है । सभी सुरक्षा के इंतजाम के साथ सावधानियां बरती जा रही है । बटालियन स्टॉफ व यहां रहने वाले कैंपस अंदर ही है । कैंपस में बाहरी लोगों के आने-जाने में मनाही है तथा सभी जरूरत की चीजें हॉस्पीटल, गैस गोदाम, किराना स्टोर आदि की व्यवस्था केंपस अंदर ही है । एडिशनल एसपी द्वारा युवक के संपर्क में आये लोगों के साथ आसपास रहने वाले स्टाफ की जांच कराने के निर्देश दिये । उनके साथ रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे व थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एस.एन. सिंह मौजूद थे । ए.एस.पी. श्री वर्मा द्वारा आर.आई. को निर्देशित किये कि पुलिस लाईन मेन गेट के पास एवं कैम्पस में अतिरिक्त बल लगावें । बटालियन की ओर स्टाफ व बाहरी लोग न जायें, इसका ध्यान रखा जावें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button