आज महंगा हुआ सोना और चांदी,जाने कहां तक पहुंचे दाम

Gold-silver:विदेशी बाजारों से मिले संकेतों के बाद घरेलू बाजारों में सोने और चांदी के भाव में आज बढ़त देखने को मिली है.दरअसल अमेरिका में महंगाई दर में नरमी से सोने के लिए सेंटीमेंट्स कुछ नरम हुए हैं. जिसके बाद कीमतों में बढ़त देखने को मिली है. आज की बढ़त के साथ सोना 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब पहुंच गया है, वहीं चांदी भी 69 हजार रुपये प्रति किलो के स्तर के पार हो गई है. विदेशी बाजारों में सोना भी एक बार फिर 1800 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गया है. नवंबर की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमतों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है. उस समय सोना 51 हजार के स्तर के पास था
कहां पहुंचे भाव
मजबूत वैश्विक रुख के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 318 रुपये की तेजी के साथ 54,913 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 54,595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी का भाव 682 रुपये की तेजी के साथ 69,176 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,808.2 डॉलर प्रति औंस पर था। चांदी तेजी के साथ 23.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
Read more:बॉलीवुड की इस हसीना ने बैकलेस ड्रेस पहन फिर बढ़ाईं, फैंस की दिलों की धड़कनें
Gold-silver:अक्टूबर के अंत से सोने और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली है. धनतेरस के अवसर पर सोना 50,702 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था. वहीं चांदी इस दौरान 57,501 रुपये प्रति किलो के करीब बनी हुई थी. यानि 2 महीने से कुछ कम वक्त में सोना 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हो गया है. यानि इसमें 8 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है. वहीं चांदी इस दौरान 11000 रुपये प्रति किलो यानि करीब 18 प्रतिशत महंगी हो चुकी है



