क्या 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है सरकार? पढ़ें पूरी खबर – RGH NEWS
देश

क्या 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली है सरकार? पढ़ें पूरी खबर

सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि केंद्र सरकार 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है. व्हाट्सऐप और फेसबुक पर शेयर हो रहे इस मैसेज का सच पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने बताया है कि रिपोर्ट में किया गया दावा सही नहीं है. ये झूट है.

 

नई दिल्ली. कोरोना वायरस की वजह से लगे  लॉकडाउन  के बीच सोशल मीडिया  पर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं. सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि केंद्र सरकार 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है. व्हाट्सऐप और फेसबुक पर शेयर हो रहे इस मैसेज का सच पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने बताया है कि रिपोर्ट में किया गया दावा सही नहीं है. ये झूट है..

ये किया जा रहा है दावा
सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग वायरल हो रही है. जिसकी हेडिंग है कि 5 लाख केंद्रीय कर्मियों को बाहर करने की तैयारी. खबर में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 5 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है.

पुरानी रिपोर्ट का कुछ अंश जोड़कर बनायीं गई खबर 
इस न्यूज रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस मामले में कार्मिक विभाग ने आयुध निर्माणियों के अलावा रेलवे को मुख्य निशाना बनाया गया है. केंद्रीय कर्मचारियों का सबसे बड़ा हिस्सा इन्हीं संस्थानों का है.’ वायरल खबर में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि इस मामले में केंद्रीय कार्मिक विभाग ने जो जानकारी मांगी है, उसमें कर्मचारियों की 55 साल उम्र या फिर 30 साल की नौकरी पूरी होने की बात कही गयी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button