छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
✍रायगढ़ में होम क्वारंटाइन माँ की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद अब बेटे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई , जिले में आज 3 केस मिले तो प्रदेश में 46 नए केस✍

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में आज 2 नये कोरोना के मरीज मिले थे जिसमें एक घरघोड़ा के क्वारंटाइने सेंटर से मरीज मिला था तो वही दूसरा रायगढ़ के बोईरदादर क्षेत्र में होम क्वारंटाइन में रह रही महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी और पति और बेटे की रिपोर्ट आना बांकी थी तो अभी अभी बेटे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है
आज रायगढ़ जिले में मिले 3 नये केस के साथ अब जिले में कुल 63 मरीजों की संख्या पहुँच गई है तो वही जिले में एक्टिव केस 48 हो गई है
बात दे कि आज छत्तीसगढ़ में कुल 46 नए मामले सामने आए है जिसमे कोरबा से 18 , जांजगीर से 14 , बिलासपुर से 05 , राजनांदगांव से 03 , जशपुर से 02 , जगदलपुर व कोंडागांव से 1 – 1 मरीज मिले है , रायगढ़ में देर शाम को 2 मरीज मिला कर 46 थे जिसके बाद देर रात्रि रायगढ़ से 1 और मरीज मिला है जिसके बाद आज प्रदेश में कुल 47 नए मामले हुये ।





