*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग :- गाय के दूध की बात को लेकर ,फिर खुद को व्यक्ति ने लगा ली फांसी जांच में जुटी कोतवाली पुलिस✍️*

RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़-प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हीरापुर में हनुमान मंदिर के पास से आज सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है।जिसके विषय मे बताया जा रहा है कि गाय के दूध को लेकर के आपसी विवाद होने के बाद एक व्यक्ति के द्वारा अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर धार धार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया गया है।घटना के बाद जहां घायल महिला को रायगढ़ जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है। वही इस घटना को कारित करने वाले व्यक्ति ने अपने घर जाकर थोड़ी ही देरी बाद अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली है।घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।वही फांसी में लटक कर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति का शव नीचे उतार लिया है। वही घायल महिला का नाम पुलिस ने लक्ष्मी पैंकरा बताया है,जबकि दुर्गा प्रसाद डकरवाल उम्र 50 साल पिता कन्हैया लाल जो मृतक की पड़ोसी थी।लक्ष्मी का पति औऱ मृतक दोनो ने मिलकर कुछ दिन पहले एक गाय खरीद कर दूध का बेचने का काम करते थे।इसी बात को लेकर दोनो परिवार के सुबह विवाद हुआ और मृतक ने क्रोध में आकर दूध दुहने वाली महिला जिसकी उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है,उस पर लोहे के कत्ते से वार कर दिया।। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई और इधर वार करने वाले मृतक ने घटना स्थल से भाग कर अपने ही घर के म्यांर पर फांसी लगा ली।।



