*✍️आयुक्त आशुतोष पांडेय ने किया वार्ड क्रं. 1 का निरीक्षण, वार्डवासियों से हुए रूबरू✍️*

निगम आयुक्त करेंगे शहर के सभी वार्डो का दौरा कर वार्डो की समस्याओं का करेंगे निराकरण
RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ। आज नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने वार्ड नम्बर 1 राजीव नगर में सड़क नाली एवं बिजली पानी आदि समस्याओं का संज्ञान लेने पहुंचे। जहां वार्ड पार्षद प्रभाती गौतम महापात्रे से मिलकर उनके वार्ड में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों की जानकारी ली एवं इंजीनियर से सभी अधूरे निर्माण कार्यो का एस्टीमेट भी बनाने के निर्देश दिए ।
आयुक्त आशुतोष पांडेय ने पूरे वार्ड का पैदल दौरा किया उनके साथ उपायुक्त पंकज मित्तल एवं निगम की टीम उनके साथ रहे। वार्ड नम्बर 1 में एक तालाब भी है जिसके सौंदर्यीकरण के लिए भी आयुक्त ने कहा। वहीं वार्ड के सड़क नाली को ठीक करने तथा अमृत मिशन के तहत पानी की व्यवस्था के बारे में जाना और अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
क्या कहते हैं आशुतोष पांडेय
निगम आयुक्त ने कहा कि शहर के सभी वार्डो का दौरा किया जाएगा ताकि वार्डो में हो रही समस्या का निराकरण किया जा सके। शहर में डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए सभी वार्डो के नलियों को ठीक कर पानी निकासी के लिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है तथा साथ ही साथ सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के भी कड़े निर्देश दिए। वही राजीव नगर वार्ड कार्यालय का भी जायज़ा लिया।
आज के दौरे में आयुक्त आशुतोष पांडेय के साथ उपायुक्त पंकज मित्तल, वार्ड पार्षद श्रीमती प्रभाती महापात्रे उपअभियंता अजित तिग्गा, एस एन अघरिहा, सहायक स्वास्थ अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक राजेश पांडेय, आदि मौजूद थे।



