✍️वेतन वृद्धि रोकने का निर्णय वापस लेने मुख्यमंत्री के नाम रायगढ़ कलेक्टर को क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन✍️ – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

✍️वेतन वृद्धि रोकने का निर्णय वापस लेने मुख्यमंत्री के नाम रायगढ़ कलेक्टर को क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन✍️

 

नव पदस्थ कलेक्टर भीम सिंह जी का क्रांतिकारी शिक्षक संघ रायगढ़ ने किया अभिनन्दन

. लक्ष्मी नारायण लहरे  कोसीर। राज्य सरकार द्वारा वेतन वृद्धि रोकने के निर्णय को लेकर आज प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज छग क्रांतिकारी शिक्षक प एलबी संघ छग के निर्देशानुसार 8 जून को समस्त जिलाध्यक्ष छग जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री मुख्यसचिव अपर मुख्य सचिव। वित्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के नाम सौंपा गया जिस अनुक्रम में आज छग क्रांतिकारी शिक्षक प संघ जिला इकाई रायगढ़ जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार महेश के नेतृत्व में प्रांताध्यक्ष लैलून भारद्वाज जी प्रांतीय सदस्य नेमचंद्र रातरे की गरिमामई उपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार भास्कर ब्लाक अध्यक्ष पुसौर पदमन्न रात्रे के प्रतिनिधिमंडल ने नव पदस्थ रायगढ़ कलेक्टर श्री भीम सिंह जी का क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने हार्दिक अभिनन्दन स्वागत किए साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे कर निवेदन किए की लंबे समय से कोरोना नियंत्रण में सलंग्न शिक्षकों का अल्टरनेट कार्य कराने का आग्रह किए
साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्रीमानिंद्र श्रीवास्तव जी से मिले व सकारात्मक चर्चा किए जिले में पूर्व सेवा काल शिक्षक पंचायत संवर्ग का लंबित वेतन एरियर्स का बिल बी ई ओ समस्त ब्लाक के शाखा प्रभारियों से तैयार कराकर भुक्तान कराने की मांग किय जिस पर आवश्यक निर्देश जारी करने का डी ओ ने आश्वासन दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button