Indian Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार गिरावट जारी

Indian Rupeeघरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे टूटकर 81.70 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ. विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने और ताजा विदेशी निवेश बढ़ने से नुकसान सीमित रहा है. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया तेजी के साथ 81.59 पर खुला.
कारोबार के दौरान रुपया 81.52 के दिन के उच्च स्तर और 81.78 के निचले स्तर को छूने के बाद आखिर में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 81.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.
Read more:Maruti Alto K10 :लॉन्च हुआ Maruti का नया Alto K10 जाने कीमत
रुपया गुरुवार को 81.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दिखाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 फीसदी घटकर 106.39 रह गया है. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.36 फीसदी बढ़कर 90.10 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 87.12 अंक की गिरावट के साथ 61,663.48 अंक पर बंद हुआ है. शेयर
आपकी जिंदगी पर कैसे असर डालता है रुपया?
बता दें कि रुपये में तेजी और गिरावट का असर आम जन जीवन पर देखा जा सकता है. हाल के दिनों में महंगाई दर के रूप में यह देखा भी जा रहा है. रुपये में कमजोरी से अंतररराष्ट्रीय बाजार से आयात की गई कमोडिटी में किसी भी कमी का असर घट जाती है. इस वजह से कच्चे तेल में गिरावट का फायदा पाने में और समय लगता है, क्योंकि कीमतों में गिरावट के बीच रुपये में कमजोरी से आयात बिल बढ़ जाता है और इससे सरकारी खजाने पर बोझ बना रहता है.
Indian Rupee:वहीं, आम आदमी को फायदा उस स्थिति में मिलता है, जब वैश्विक बाजार में कमोडिटी के दाम गिरता है और रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत स्थिति में आता है. आम लोगों को महंगाई के मोर्चे पर राहत तभी मिलती है, जब वैश्विक बाजार में कमोडिटी की कीमतें गिरें और रुपया मजबूत होता है.



