Stock Market Today: शेयर मार्केट में उछाल; आज भी सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, इस सेक्टर के शेयर भागे – RGH NEWS
बिजनेस

Stock Market Today: शेयर मार्केट में उछाल; आज भी सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी, इस सेक्टर के शेयर भागे

Stock Market Today भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक माहौल के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कारोबार करते दिखे। बाजार में आई इस तेजी से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। खासतौर पर आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में शानदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को मजबूती मिली।

 

Read more New Mexico Plane Crash: टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हुआ विमान, भयानक हादसे में सभी यात्रियों की मौत

 

शुक्रवार सुबह सेंसेक्स 100.65 अंक यानी 0.13% बढ़कर 75,499.37 खुला, जबकि निफ्टी 55.50 अंक यानी 0.23% चढ़कर 23,745.10 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। पिछले कारोबारी सत्र में भारी गिरावट झेलने के बाद आईटी सेक्टर में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 1.52% की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया। आईटी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी बढ़ने से निवेशकों का उत्साह भी बढ़ा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हाल की गिरावट के बाद निवेशकों ने इस सेक्टर में वैल्यू बाइंग की है।

 

ऑटो शेयरों ने भी दिखाई रफ्तार

आईटी के साथ-साथ ऑटो सेक्टर में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.11% तक चढ़ गया। ऑटो कंपनियों के शेयरों में मजबूती से यह संकेत मिला कि निवेशकों का भरोसा इस सेक्टर में बना हुआ है। बढ़ती मांग की उम्मीदों के चलते ऑटो सेक्टर में आगे भी तेजी बनी रह सकती है।

 

मेटल और PSU बैंक शेयर दबाव में

जहां एक तरफ आईटी और ऑटो सेक्टर में तेजी रही, वहीं दूसरी ओर मेटल और PSU बैंकिंग शेयरों पर दबाव देखने को मिला। निफ्टी मेटल और PSU बैंक इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बैंकिंग सेक्टर में मुनाफावसूली का असर इन शेयरों पर दिखाई दे रहा है।

 

निवेशकों की उम्मीदें बढ़ीं

Stock Market Todayशुरुआती कारोबार में बाजार की मजबूती ने निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और चुनिंदा सेक्टरों में खरीदारी की वजह से बाजार में अच्छा माहौल बना हुआ है।

 

 

Related Articles

Back to top button