Petrol-Diesel Price: आम आदमी को झटका! ₹3 से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज से नई दरें लागू – RGH NEWS
बिजनेस

Petrol-Diesel Price: आम आदमी को झटका! ₹3 से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज से नई दरें लागू

Petrol-Diesel Price देश में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों में हुई वृद्धि का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाला है। बता दें कि अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। तेल की कीमतों में ये इजाफा आज शुक्रवार 5 बजे से लागू हो गया है।

 

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

शहर पेट्रोल के दाम
दिल्ली 97.77 (+3.00)
कोलकाता 108.74 (+3.29)
मुंबई 106.68 (+3.14)
चेन्नई 103.67 (+2.83)

प्रमुख शहरों में डीजल के दाम

शहर डीजल के रेट
दिल्ली 90.67 (+3.00)
कोलकाता 95.13 (+3.11)
मुंबई 93.14 (+3.11)
चेन्नई 95.25 (+2.86)

CNG के दाम भी बढ़ाए गए

पेट्रोल डीजल के बाद दिल्ली में सीएनजी (CNG) के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ़ा दिए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में भी सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। यहां भी सीएनजी की कीमत में ₹2 प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी।

क्यों हुई कीमतों में बढ़ोतरी?

Petrol-Diesel Priceपेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आमलोगों को महंगाई का झटका लगा है। आपको बता दें कि बीते लंबे समय से मिडिल ईस्ट में जंग और झड़पें जारी हैं। अमेरिका और ईरान के बीच जंग के दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही बड़े लेवल पर बाधित हुई थी। इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हुआ लेकिन होर्मुज स्ट्रेट पर समाधान अब तक नहीं निकला। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में काफी ज्यादा बढोतरी हो गई है। यही कारण है कि पेट्रोलियम कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button